प्रतापगढ़ - कुंडा, मई 18 -- प्रतापगढ़, संवाददाता। नगर कोतवाली के चिलबिला ओवरब्रिज पर रविवार रात चिलबिला की ओर जा रहे एक बाइक सवार को सामने से आए ट्रक ने कुचल दिया। इससे उसकी मौके पर मौत हो गई। पुलिस ने ट्रक को कब्जे में ले लिया है। नगर कोतवाली के सिप्टैन रोड निवासी 42 वर्षीय हिमांशु गौतम रविवार रात करीब साढ़े 11 बजे बाइक से चिलबिला की ओर जा रहा था। तभी चिलबिला की ओर से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक ने उसे कुचल दिया। हादसे के बाद आसपास के लोग दौड़कर पहुंचे लेकिन हिमांशु की मौत हो चुकी थी। दुर्घटना करने वाला चालक ट्रक छोड़कर भाग निकला। पुलिस ने ट्रक कब्जे में लेकर शव पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...