चिलचिलाती धूप से लोग बेहाल, तापमान 38.5 डिग्री पहुंचा
रुडकी, अप्रैल 20 -- चिलचिलाती धूप ने लोगों को दिनभर बेहाल किए रखा। आईआईटी की कृषि मौसम वेधशाला के अनुसार सोमवार को अधिकतम तापमान 38.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से करीब 2 डिग्री अधिक है। वहीं न्यूनतम तापमान 19.5 डिग्री सेल्सियस रहा। दिन के समय तेज धूप और गर्म हवाओं के कारण सड़कों पर आवाजाही कम रही। दोपहर के समय बाजारों में सन्नाटा पसरा नजर आया और लोग जरूरी काम होने पर ही घरों से बाहर निकले। सुबह के समय सापेक्षिक आर्द्रता 63 प्रतिशत दर्ज की गई, जबकि शाम तक यह घटकर 28 प्रतिशत रह गई, जिससे वातावरण और अधिक शुष्क हो गया। यह भी पढ़ें- 42 डिग्री पर उबला तराई, 19 किमी हवाओं ने किया बेहाल
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.