नई दिल्ली, मार्च 26 -- दिल्ली और एनसीआर के अलग-अलग इलाकों में रहने वाले लोगों को अभी अगले कुछ दिन चिलचिलाती गर्मी का सामना नहीं करना पड़ेगा। मौसम विभाग का कहना है कि पश्चिमी विक्षोभ के असर से राष्ट्रीय राजधानी का मौसम इस पूरे हफ्ते सुहावना रहने की संभावना है। इस दौरान सोमवार तक शहर के ज्यादातर हिस्सों में बादल छाए रहने की उम्मीद है, इसके साथ ही बीच में एक-दो दिन गरज-चमक के साथ बारिश होने की संभावना भी है। खासकर 29 मार्च रविवार के लिए मौसम विभाग ने शहर के सभी इलाकों के लिए येलो अलर्ट जारी किया है। इस दौरान यहां आसमान में बादल छाए रहने, गरज-चमक के साथ बारिश होने और 30 से 40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने का अनुमान लगाया है। साथ ही विभाग ने गुरुवार रात को भी बारिश की संभावना जताई है।अगले 24 घंटों में 1 से 2 डिग्री बढ़ेगा तापमान ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.