दरभंगा, मई 8 -- दरभंगा। बुधवार की रात कई घंटे तक हुई बारिश के बाद लोगों को राहत मिली थी, हालांकि गुरुवार को तल्ख धूप निकलने से लोग परेशान रहे। मौसम के इस उतार-चढ़ाव के कारण लोगों के बीमार होने का सिलसिला जारी है। डीएमसीएच के मेडिसिन विभाग के ओपीडी में बुखार से पीड़ित मरीजों की संख्या बढ़ गयी है। इसके अलावा वायरल डायरिया के केस भी आ रहे हैं। चिकित्सकों का कहना है कि मौसम के उतार-चढ़ाव से दमा के मरीजों को भी परेशानी हो रही है। यह भी पढ़ें- रोजाना डायरिया पीड़ित चार से पांच मरीज सदर अस्पताल में हो रहे भर्ती यह भी पढ़ें- गुरुवार को जिलेभर में धूप और वर्षा का दिखा मिला-जुला असर

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...