चिलचिलाती धूप से झुलस रहे शरीर, गर्मी से लोग परेशान
आजमगढ़, मई 28 -- आजमगढ़, संवाददाता। पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से गुरुवार को मौसम में बदलाव देखने को मिला। नौतपा के बीच अधिकतम तापमान 37.8 डिग्री सेल्सियस तथा न्यूनतम तापमान 25.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि बुधवार को अधिकतम तापमान 43 डिग्री और न्यूनतम 25 डिग्री सेल्सियस रहा था। मौसम विभाग के अनुसार, शुक्रवार को गरज-चमक के साथ बूंदाबांदी होने की संभावना है। इस दौरान करीब 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं। पिछले करीब एक पखवाड़े से जिले में पड़ रही चिलचिलाती धूप और गर्म हवाओं के कारण दिन-रात का तापमान लगातार बढ़ रहा था, जिससे जनजीवन प्रभावित हो गया था। हालांकि बुधवार शाम से पछुआ हवाएं चलने के बाद मौसम में बदलाव शुरू हुआ और उमस के साथ गर्मी का असर कम होने लगा, जिससे तापमान में गिरावट दर्ज की गई। भारतीय मौसम विभाग...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.