चिलचिलाती धूप से जनजीवन बेहाल, सड़कों पर पसरा रहा सन्नाटा
मधुबनी, जून 24 -- मधुबनी,हिन्दुस्तान टीम। चिलचिलाती धूप से बुधवार को सड़कों पर सन्नाटा छा गया। दिन के तापमान में वृद्धि से गर्मी और बढ़ती जा रही है। उपर से उमसभरी गर्मी से लोगों की परेशानी कम नहीं हो रही है। बारिश नहीं होने से लोगों का हाल और बेहाल होते जा रहा है। आम आदमी के साथ पशु एवं पक्षी भी गर्मी से बेहाल है। गर्मी से बचने के लिए लोग घर एवं पेड़ की छाया का सहारा ले रहे हैं। लगन एवं अन्य जरूरी काम से बाजार करने पहुंचे लोग गर्मी से बचने को लस्सी, गन्ना का रस, नारियल पानी एवं कोल्ड ड्रिंक्स का सहारा ले रहे हैं। वैसे दोपहर में बहुत जरूरी काम से लोग सड़कों पर दिखाई पड़ते हैं। जिनके घर में लगन है वे शाम में मार्केटिग कर रहे हैं। चाय पान की दुकानों पर भी लोग नजर नहीं आ रहे हैं। बड़े बुजुर्गो का कहना है कि मानसून के मौसम में बारिश नहीं होना चिंता...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.