कटिहार, मार्च 7 -- कटिहार, वरीय संवाददाता मार्च के पहले सप्ताह में ही कटिहार जिले में अप्रैल जैसी गर्मी का अहसास होने लगा है। मौसम विज्ञान विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक इस साल मध्य मार्च से ही लोगों को तेज धूप और बढ़ती तपिश का सामना करना पड़ सकता है। फिलहाल जिले में मौसम पूरी तरह शुष्क बना हुआ है और अगले एक सप्ताह तक इसी तरह की स्थिति बने रहने की संभावना जताई गई है।बीते 24 घंटे के दौरान जिले में मौसम साफ और शुष्क रहा। सुबह से ही तेज धूप निकलने के कारण दोपहर में गर्मी का असर अधिक महसूस किया गया। मौसम विभाग के अनुसार आने वाले दिनों में भी धूप का तेवर और तेज हो सकता है, जिससे दोपहर के समय सामान्य से कहीं अधिक गर्मी का अनुभव होगा।सामान्य से तीन डिग्री अधिक रहा दिन का तापमानमौसम के आंकड़ों के अनुसार शुक्रवार को जिले का अधिकतम तापमान सामान्य से ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.