चिलचिलाती धूप से आम जनजीवन बेहाल, 38 डिग्री के पास पहुंचा अधिकतम तापमान
मधुबनी, मई 18 -- मधुबनी, हिन्दुस्तान टीम । पिछले दो दिनों से चिलचिलाती धूप के कारण आम आदमी के साथ पशु, पक्षी एवं पेड़ पौधे भी झुलसने लगे हैं। अधिकतम तापमान 38 डिग्री सेल्सियस रहा। वहीं न्यूनतम तापमान 24.5 डिग्री सेल्सियस रहा। अधिकतम तापमान में वृद्धि से लोगों का हाल बेहाल हो गया है। दोपहर में सड़कों पर सन्नाटा छा जाता है। बहुत जरूरी काम से ही लोग घरों से बाहर निकल रहे हैं। सरकारी आफिस के बाहर चाय पान की दुकानों पर भी गर्मी के कारण भीड़ कम हो गई है। भीषण गर्मी के कारण लोगों में दस्त, बुखार, कमजोरी, थकान, पेट दर्द और पेट खराब की समस्या बढ़ने लगी है। पिछले दो दिनों से जिस तरह से तापमान बढ़ा है इससे आने वाले दिनों में हीट स्ट्रोक और लू के मरीजों की संख्या बढ़ने की आशंका है। मौसम विभाग द्वारा 20 मई तक मौसम पूर्वानुमान में कहा गया है कि उत्तर बिहार क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.