बक्सर, अप्रैल 11 -- पेज चार पर फ्लायर ------ बचाव डुमरांव में 36 डिग्री पहुंच गया पारा, लोगों की दिनचर्या पर असर दोपहर में सड़कों पर सन्नाटा, सुबह-शाम बाजार में भीड़-भाड़ फोटो संख्या- 01, कैप्सन- शनिवार को डीके कॉलेज रोड में धूप व पछुआ हवा से बचाव करती युवतियां। डुमरांव, संवाद सूत्र। अप्रैल के दूसरे सप्ताह में प्रवेश करते ही अनुमंडल क्षेत्र में गर्मी ने अपना तेवर दिखाना शुरू कर दिया है। मौसम के बदलते मिजाज के साथ अब लोगों को चिलचिलाती धूप और झुलसाने वाली गर्मी का सामना करना पड़ रहा है। शनिवार को पूरे दिन आसमान साफ रहने के कारण तेज धूप ने लोगों को बेहाल कर दिया। वहीं पछुआ हवा के चलने से गर्मी का असर और अधिक बढ़ गया, जिससे दिनभर लोगों को तपिश का एहसास होता रहा। मौसम विभाग के अनुसार आने वाले 24 घंटे में दिन के तापमान में और वृद्धि होने की सं...