सीवान, अप्रैल 27 -- सीवान, हिन्दुस्तान संवाददाता। जिले में दिनों दिन बढ़ते तापमान के कारण प्रचंड गर्मी का असर हर तरफ दिख रहा है। भीषण गर्मी में बेहाल खेत में नमी बरकरार रखने के लिए किसानों को पटवन की चिंता सता रही है। चिलचिलाती धूप व बढ़ते तापमान से हरी सब्जियों को बचाना मुश्किल हो रहा है। हालांकि खेतों में नमी बरकरार रखने के लिए किसान बोरिंग से सिंचाई कर रहे हैं, लेकिन तेज गर्मी के कारण पानी तुरंत सूख जा रहा है। आसमान से उगलती आग लोगों को दोपहर में घर में बंद रहने को विवश कर रही है, वहीं देह जलाने वाले 42 डिग्री तापमान से जनजीवन के साथ खेती-बारी पर प्रतिकूल असर पड़ रहा है। यह भी पढ़ें- आसमान से बरस रही आग, गिर रहा आम, फट रही लीची किसानों को अपनी फसल बचाने के लिए काफी मशक्कत करनी पड़ रही है। खेतों में लगे साग-सब्जियों के पौधे भीषण गर्मी स...