चिलचिलाती धूप व उमस भरी गर्मी से बढ़ी व्याकूलता
भदोही, मई 13 -- ज्ञानपुर, संवाददाता। मौसम का बदलता मिजाज एक बार फिर लोगों की मुश्किलें बढ़ाने लगा है। मंगलवार को चिलचिलाती धूप से तापमान में उछाल आया तो उमस भरी गर्मी से लोग व्याकूल होने लगे। ज्ञानपुर नगर में ऐसा दृश्य दिखा कि बाइक पर बैठा एक व्यक्ति सिर पर रुमाल बांधने के बावजूद कार्टून को ओढ़ा हुआ था। धूप में पड़ते ही लोगों का शरीर पसीना से भिगने के साथ ही सिर चकरा जा रहा था। अधिकतम तापमान 39.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। जबकि न्यूनतम तापमान 26.6 डिग्री रहा। यह भी पढ़ें- आसमान से बरस रही आग से जनजीवन पूरी तरह प्रभावित गर्मी के प्रभाव सुबह से ही तेज धूप और हवा में नमी के कारण लोग पसीने से तरबतर नजर आए। धूप में पड़ते ही लोग पसीना-पसीना हो जा रहे थे, जिससे जनजीवन प्रभावित रहा। दोपहर में घर से बाहर निकली युवतियां और महिलाएं पूरा चेहरा सूती वस्त्र...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.