चिलचिलाती धूप में शहर के चौक चौराहों पर लगा भीषण जाम
मधुबनी, अप्रैल 13 -- शशि चंद्र झा मधुबनी,निज प्रतिनिधि। शहर के प्रमुख चौक-चौराहों पर सोमवार को भीषण सड़क जाम लगा रहा, इससे लोगों को भाड़ी परेशानियों का सामना करना पड़ा। शंकर चौक, तिलक चौक, गंगा सागर चौक और रेलवे स्टेशन रोड जैसे व्यस्त इलाकों में घंटों तक वाहनों की लंबी कतारें लगी रहीं। स्कूली बच्चों,बुजुर्गों को इस स्थिति में काफी परेशानी झेलनी पड़ी। स्थानीय लोगों का कहना है कि शहर की यातायात व्यवस्था पूरी तरह चरमरा गई है। हर दिन किसी न किसी चौक पर जाम लगना अब आम बात हो गई है। सड़कें संकरी होने, अतिक्रमण के कारण स्थिति और भी बिगड़ती जा रही है। लोगों ने बताया कि कई बार एंबुलेंस और जरूरी सेवाओं के वाहन भी जाम में फंस जाते हैं, जिससे स्थिति और गंभीर हो जाती है। राहगीरों का आरोप है कि यातायात व्यवस्था को दुरुस्त करने के लिए होमगार्ड जवानों की तैन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.