संभल, मई 19 -- भीषण गर्मी और चिलचिलाती धूप के बीच ड्यूटी कर रहे पुलिसकर्मियों, ट्रैफिक पुलिस और होमगार्ड्स जवानों की सुविधा के लिए रोटरी क्लब बबराला गंगा ने सराहनीय पहल की। क्लब की ओर से बबराला में ड्यूटी कर रहे 50 जवानों को धूप से बचाव के लिए छाते वितरित किए गए। छाता वितरण कार्यक्रम का शुभारंभ उपजिलाधिकारी विकास चंद्र ने किया। उन्होंने कहा कि तेज गर्मी में लगातार आमजन की सुरक्षा और यातायात व्यवस्था संभाल रहे जवानों की सुविधा का ध्यान रखना सामाजिक संगठनों की संवेदनशीलता को दर्शाता है। ऐसे प्रयास समाज में सकारात्मक संदेश देने का काम करते हैं। थानाध्यक्ष सौरभ त्यागी ने रोटरी क्लब के इस प्रयास की सराहना करते हुए कहा कि भीषण गर्मी में लगातार ड्यूटी करना चुनौतीपूर्ण होता है। ऐसे सहयोग से जवानों का मनोबल बढ़ता है और उन्हें राहत मिलती है। कार्यक...