मिर्जापुर, अप्रैल 20 -- मिर्जापुर। चिलचिलाती दोपहरी में सोमवार को नगर के पीली कोठी और भरुहना चौराहे पर जाम में फंसने स्कूली बच्चे और अभिभावक पस्त हो गए। पीली कोठी तिराहे पर दोपहर में सेंट मैरी स्कूल की छुट्टी होने के बाद एक साथ स्कूली वाहनों के पहुंचने से भयंकर जाम लग गया। इस दौरान अनेक अभिभावक बाइक से भी बच्चों को घर ले जाने के लिए पहुंचे थे। वहीं खड़ी दोपहरी में रोड चौड़ीकरण के लिए भरूहना चौराहे पर जीडी बिनानी पीजी कालेज के सामने पेड़ों की कटाई चलते जाम की स्थिति पैदा हो गई। कड़ी धूप में रोड पर दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें और ऊपर से सूरज की आग बरसाती किरणें मानों धैर्य की परीक्षा ले रही हैं। यह भी पढ़ें- भागलपुर में मौसम में बदलाव, कभी धूप तो कभी छांव वैसे तो स्कूल की छुट्टी के समय पीली कोठी ही नहीं सिविल लाइन रोड स्थित ब्रह्मचारी का ...