चिलचिलाती धूप में चुभी गर्म हवा, पारा पहुंचा 40 के पार
मुरादाबाद, मई 18 -- मुरादाबाद। तपिश भरी गर्मी ने जनजीवन पर असर दिखाया। चिलचिलाती धूप और गर्म हवा के थपेड़ों ने पारा चालीस डिग्री के पार पहुंचा दिया। दिन के समय तपिश बढ़ने से लोग परेशान दिखे। दोपहर के वक्त कई जगहों सड़कों पर आवाजाही की कमी ने तपिश भरी गर्मी में जनजीवन पर असर पड़ने का एहसास कराया। पिछले दिनों हुई आंधी-बारिश का असर पूरी तरह से खत्म होने के बाद गर्म पछुआ हवा ने फर्राटा भरा वहीं, चिलचिलाती धूप ने गर्मी का कहर बढ़ा दिया। मुरादाबाद में सोमवार को दिन का अधिकतम तापमान 40.5 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। रात का न्यूनतम तापमान 27.5 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। दिन का अधिकतम तापमान 40 डिग्री से ऊपर पहुंच जाने के चलते शाम के समय भी तपिश का एहसास बढ़ा रहा। देर शाम ही थोड़ी राहत महसूस हुई。
अगले पांच दिन भीषण गर्मी का ऑरेंज अलर्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.