चिलचिलाती धूप में गश खाकर गिरे किसान की मौत
बांदा, जून 28 -- बांदा, संवाददाता। चिलचिलाती धूप में घर लौट रहा किसान रास्ते में गश खाकर गिर पड़ा, जिससे उसकी मौके पर मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। कमासिन थाना क्षेत्र के आंबेडकर नगर मोहल्ला निवासी अश्वनी कुमार वर्मा ने बताया कि उसका 52 वर्षीय बाबा सूरज भान पुत्र रामपाल शनिवार को गांव से ढाई किमी दूर अपने साथी से मिलने उसके गांव बाबूपुरवा गए थे। दोपहर में वहां से वापस घर आ रहे थे। तभी रास्ते में तेज धूप होने के कारण वह गश खा कर गिर पड़े। आसपास के लोगों ने देखा तो पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने जीवित होने की आशंका पर उसे पीएचसी कमासिन में भर्ती कराया। डॉक्टरो ने यहां उसे देखने के बाद मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया। वह पंजाब में रह कर मजदूरी करता था। चार द...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.