रुडकी, अगस्त 9 -- बारिश के बाद मिली राहत के बीच रविवार को मौसम ने फिर करवट ली। सुबह से ही तेज धूप ने लोगों को बेहाल कर दिया। दिन चढ़ने के साथ गर्मी और उमस का असर बढ़ता गया। आईआईटी रुड़की की कृषि-मौसम वेधशाला के अनुसार रविवार को अधिकतम तापमान 35.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 2.5 डिग्री अधिक रहा। वहीं न्यूनतम तापमान 25.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। पिछले दिनों से बारिश के कारण तापमान में गिरावट आई थी। इससे लोगों को गर्मी से राहत मिली थी, लेकिन रविवार को बारिश नहीं होने और तेज धूप निकलने से हालात बदल गए। यह भी पढ़ें- Roorki News: तीन दिन बाद निकली चटक धूप, पारे में आया उछाल दोपहर के समय सड़कों पर गर्मी का असर साफ दिखाई दिया। जरूरी काम से बाहर निकले लोगों को धूप से बचने के लिए छांव का सहारा लेना पड़ा। बाजारों में भी दोपहर ...