कटिहार, अप्रैल 11 -- कटिहार, वरीय संवाददाता अप्रैल के दूसरे सप्ताह में प्रवेश करते ही जिले में मौसम का मिजाज तेजी से बदलने लगा है। अब लोगों को चिलचिलाती धूप और बढ़ती गर्मी का सामना करना पड़ेगा। मौसम विभाग के पूर्वानुमान और कृषि विज्ञान केंद्र के वैज्ञानिकों की मानें तो आने वाले दिनों में दिन के तापमान में लगातार वृद्धि होगी, जबकि रात के तापमान में उतार-चढ़ाव बना रहेगा। शुक्रवार को जिले में मौसम पूरी तरह शुष्क और आसमान साफ रहा। अधिकतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 17 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। दिनभर तेज धूप ने लोगों को झुलसाने का काम किया, वहीं 10 से 21 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चल रही पछुआ हवा ने गर्मी के असर को और बढ़ा दिया।अगले 24 घंटे में तापमान में वृद्धि की संभावनाकृषि विज्ञान केंद्र के वैज्ञानिक पंकज कुमार ने बताया कि ...