पाकुड़, अप्रैल 21 -- महेशपुर, एक संवाददाता। विगत एक सप्ताह से पड़ रही भीषण गर्मी व चिलचिलाती धूप से क्या आम और क्या खास, सभी परेशान हैं। सुबह नौ बजे से लेकर शाम पांच बजे तक कड़ी धूप और भीषण गर्मी का आलम यह है कि सड़कों पर लोगों का आवागमन न के बराबर देखा जा रहा है। गर्मी से राहत पाने के लिए ठंडे पानी की जुगाड़ अलग-अलग वर्ग के लोगों के लिए अलग-अलग हैं। एक ओर संपन्न लोग फ्रिज का इस्तेमाल कर रहे हैं तो वहीं दूसरी ओर सामान्य वर्ग के लोगों के लिए मिट्टी के बने घड़ तथा सुराही की मांग अधिक है। यह भी पढ़ें- चिलचिलाती धूप के बीच घड़े व सुराही की बढ़ी मांग सामान्य वर्ग के लोगों के लिए यह देशी फ्रिज का काम करती है। प्रखंड के काठशाल्ला, रोलाग्राम, राजापुर, सोलपटिया, पलसा, शहरग्राम, चंडालमारा, राजापुर सहित अन्य कई गांवों में कुम्हार जाति के लोगों के द्व...