चिलचिलाती धूप और लू से लोग बेहाल
नोएडा, अप्रैल 27 -- ग्रेटर नोएडा, आशीष धामा । जिले में सोमवार को चिलचिलाती धूप और लू से लोग बेहाल रहे। दोपहर में सड़कों और बाजारों में सन्नाटा पसरने लगा। लोग धूप से बचने के लिए छांव तलाशते नजर आए। नोएडा और ग्रेनो में अधिकतम तापमान 42 और न्यूनतम 28 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।जिले में सोमवार को सुबह से ही सूर्य की किरणें तेज थीं। दोपहर में लोगों का खुले स्थान पर खड़ा होना मुश्किल हो रहा था। आईएमडी की वेबसाइट के अनुसार सोमवार को करीब 11 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से गर्म हवा चली, जिससे दोपहिया वाहन चालकों और खुले आसमान के नीचे काम करने वाले लोगों की मुसीबत बढ़ गई। यह भी पढ़ें- पुरवैया में और लुढ़का पारा, बारिश का अनुमान दिन में लोग घरों से निकलने में कतराते रहे। ग्रेनो का एक्यूआई का खराब श्रेणी में रहा। यहा का एयर क्वालिटी इंडेक्स 215 द...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.