चिलचिलाती धूप और लू के थपेड़ों से लोग बेहाल
कन्नौज, मई 19 -- छिबरामऊ, संवाददाता। क्षेत्र में पड़ रही भीषण गर्मी और लू के थपेड़ों ने लोगों का जनजीवन अस्त-व्यस्त कर दिया है। सुबह से ही तेज धूप और गर्म हवाओं के कारण लोग घरों से निकलने में परहेज कर रहे हैं। दोपहर के समय सडक़ों और बाजारों में सन्नाटा नजर आने लगा है। लगातार बढ़ते तापमान का असर लोगों के स्वास्थ्य पर भी साफ दिखाई दे रहा है। गर्मी बढऩे के साथ ही सरकारी अस्पतालों में मरीजों की संख्या तेजी से बढ़ी है। दिलू नगला गांव स्थित सौ शैय्या अस्पताल में पिछले तीन दिनों के दौरान मरीजों की संख्या में लगातार इजाफा दर्ज किया गया है। अस्पताल में बुखार, वायरल संक्रमण, पेट दर्द, उल्टी-दस्त और डिहाइड्रेशन से पीडि़त मरीज बढ़ी संख्या में पहुंच रहे हैं। बच्चों और बुजुर्गों पर गर्मी का प्रभाव अधिक देखने को मिल रहा है। अस्पताल में उपचार कराने पहुंचे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.