गाजीपुर, मई 22 -- गाजीपुर, संवाददाता। चिलचिलाती धूप, धूल और बढ़ती गर्मी के कारण आंखों में एलर्जी के मरीज बढ़ते जा रहे हैं। शुक्रवार को मेडिकल कालेज से संबद्ध अस्पताल में ओपीडी के नेत्र रोग विभाग में पहुंचे मरीजों में से करीब 20 प्रतिशत मरीज एलर्जी से ग्रसित मिले। चिकित्सकों ने इस मौसम में आंखों का विशेष ख्याल रखने पर जोर दिया है। महर्षि विश्वामित्र स्वशासी राजकीय मेडिकल कालेज से संबद्ध अस्पताल में नेत्र रोग विभाग के ओपीडी में मरीजों की लंबी लाइन रही। नेत्र रोग विशेषज्ञ डा. स्नेहा ने मरीजों की समस्याओं की जानकारी लेते हुए दवाएं दी। इसमें अधिकतर मरीजों की आंखे लाल थी। यह भी पढ़ें- काजल लगाने से बड़ी नहीं बीमार हो रही बच्चों की आंखें कई मरीजों ने कंजेक्टिवाइटिस होने की आशंका जताई। आंखों में जलन, चुभन या ऐसा महसूस होने की शिकायत की, जैसे आंखो...