गोड्डा, अप्रैल 26 -- गोड्डा एक प्रतिनिधि। दिन भर चिलचिलाती धूप और गर्म हवाओं से जूझ रहे लोगों को शनिवार की शाम अचानक हुई बारिश ने बड़ी राहत दी। सुबह से ही तेज धूप और लू के थपेड़ों ने जनजीवन को प्रभावित कर रखा था। सुबह 7 बजे के बाद ही धूप का असर तेज हो गया, जिससे लोग घरों से बाहर निकलने से बचते नजर आए। बाजारों और सड़कों पर भी सन्नाटा सा पसरा रहा। शनिवार को गोड्डा में लगने वाले साप्ताहिक हाट पर भी गर्मी का साफ असर देखने को मिला। हाट में खरीदारों और विक्रेताओं की संख्या सामान्य दिनों की तुलना में काफी कम रही। यह भी पढ़ें- पारा पहुंचा 42 पर, दिन भर लू के थपेड़ों ने झुलसाया जो विक्रेता पहुंचे थे, वे या तो पेड़ों की छांव में या छाता लगाकर अपने सामान बेचते नजर आए, लेकिन खरीदारों की कमी से कारोबार प्रभावित रहा। इसी बीच शाम करीब 4 बजे मौसम ने अचानक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.