सीतामढ़ी, सितम्बर 28 -- सीतामढ़ी। जिले में मौसम का मिजाज लगातार बदल रहा है। कभी आसमान में बादल तो कभी चिलचिलाती धूप और उमस ने लोगों को बेहाल कर दिया है। शनिवार को भी जिले भर में उमस भरी गर्मी का असर दिनभर महसूस किया गया। सुबह के वक्त थोड़ी राहत जरूर रही। लेकिन दोपहर तक धूप ने लोगों की मुश्किलें बढ़ा दी। खेत खलियान और खुले मैदान में काम करने वाले मजदूर चिलचिलाती धूप से सबसे ज्यादा परेशान दिखे। शहर और गांव दोनों जगह लोग पंखे और छाया का सहारा लेते नजर आए। 35 डिग्री रहा अधिकतम तापमान : कृषि विज्ञान केंद्र के वरीय सह प्रधान वैज्ञानिक डॉ. राम ईश्वर प्रसाद ने बताया कि अगले दो-तीन दिन तापमान में गिरावट होने की संभावना नहीं है। शनिवार को जिले का अधिकतम तापमान 35.4 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 28.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। दिन भर आठ से 12 क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.