संभल, जून 18 -- जनपद में गुरुवार को मौसम ने दोपहर के समय कड़े तेवर दिखाए। उमस भरी गर्मी और चिलचिलाती धूप से आमजन बेहाल नजर आए। खेतों में मक्का और मैंथा की कटाई-निकासी में जुटे किसान व मजदूर तेज गर्मी के चलते दोपहर से पहले ही घर लौट गए, जबकि मक्का की फसल सुखाने में लगे किसानों ने कठिन परिस्थितियों के बावजूद पूरे दिन खेतों और जंगलों में डटे रहकर मेहनत जारी रखी। गुरुवार को अधिकतम 40.8 और न्यूनतम 30 डिग्री तापमान रहा। ग्रामीण क्षेत्रों में जगह-जगह किसान सड़कों के किनारे मक्का सुखाते दिखाई दिए। वहीं शहर के बाजारों में दोपहर के समय सामान्य दिनों की तुलना में ग्राहकों की संख्या कम रही। यह भी पढ़ें- चिलचिलाती धूप और उमस भरी गर्मी से लोग बेहाल चौधरी सराय और चन्दौसी चौराहा जैसे प्रमुख स्थानों पर भी वाहनों की आवाजाही अपेक्षाकृत कम देखने को मिली। हाल...