चिलचिलाती धूप और उमस भरी गर्मी से लोगों का जीना मुहाल
श्रावस्ती, जून 21 -- श्रावस्ती,संवाददाता। जिले में भीषण गर्मी और लू का सितम लगातार जारी है। रविवार को भी दिनभर चिलचिलाती धूप से सड़कें तपती रहीं। ऐसे में घरों से बाहर निकले लोगों को पसीना छूटता रहा। दोपहर के समय बौद्ध स्थली नेशनल हाईवे 730 की सड़क सूनी नजर आईं। गर्मी से बचने के लिए लोग तरह तरह के उपाय कर रहे हैं। लेकिन गर्मी से मुक्ति नहीं मिल रही है। सुबह से ही सूरज के तल्ख तेवर लोगों को बेहाल कर रहे हैं। दिन चढ़ने के साथ ही चिलचिलाती धूप का असर भी बढ़ता गया। सुबह 10 बजे के बाद से ही आलम यह रहा कि लोग घरों से बाहर निकलने में परेशानी महसूस करते रहे। जो लोग आवश्यक कार्यों के लिए बाहर निकलने उन्होंने धूप से बचने के लिए छाता और गमछा आदि का सहारा लिया。 यह भी पढ़ें- भीषण गर्मी और बिजली ट्रिपिंग से लोग बेहाल, स्वास्थ्य विशेषज्ञों ने दी घरों में...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.