चिलचिलाती धूप और उमस भरी गर्मी से जनजीवन बेहाल
गाजीपुर, मई 28 -- गाजीपुर, संवाददाता। चिलचिलाती धूप और उमस भरी गर्मी से जनजीवन बेहाल है। इससे लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। सूरज की तपिश से लोगों का घरों से बाहर निकलना मुश्किल हो गया है। जिले में गुरुवार की सुबह 10 बजे ही चिलचिलाती धूप ने हाल बेहाल कर दिया। अधिकतम तापमान 37 डिग्री सेल्सियस व न्यूनतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। तपिश व उमस के कारण दोपहर में आवागमन करने वालों को असुविधा हुई। उमस के साथ गर्म हवाएं लोगों को झुलसा रही हैं। गर्मी से बचाव के लिए मई में ही लोग मानसून का इंतजार करने लगे हैं। नगर के गुड्डू व शंकर ने बताया कि गर्मी से जनजीवन बेहाल है। गर्मी में बाहर निकलना मुश्किल हो रहा है। गर्मी व लू से बचाव के लिए जिला प्रशासन ने कमान संभाल ली है। सार्वजनिक स्थानों लोगों को जागरूक किया जा रहा है। दोपहर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.