चिलचिलाती धूप और उमस भरी गर्मी के साथ जिले में शुरू हुआ भादो का महीना
बांका, अगस्त 30 -- बांका, नगर प्रतिनिधि। भादो महीने की शुरुआत शनिवार को चिलचिलाती धूप और उमस भरी गर्मी के साथ हुई। एक ओर जहां पड़ोसी देश नेपाल में जारी जलप्रलय ने लोगों की चिंता बढ़ा दी है और बिहार के आधे दर्जन से अधिक जिलों को हाई अलर्ट पर रखा गया है, वहीं दूसरी ओर दक्षिण बिहार के गोद में बसे बांका जिले में मौसम का मिजाज इसके बिल्कुल विपरीत नजर आया। सुबह से ही तीखी धूप और उमस ने लोगों को बेहाल कर दिया। दोपहर के समय गर्मी का असर इतना अधिक रहा कि लोग जरूरी काम होने पर ही घरों से बाहर निकलते नजर आए।साथ ही बाजारों में भी सामान्य दिनों की अपेक्षा काफी कम चहल-पहल रही। मौसम के तेवर का अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि, शनिवार को जिले का अधिकतम तापमान 33 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। जबकि तापमान बहुत अधिक नह...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.