चिलचिलाती धूप और उमस ने बढ़ाई बेचैनी
कटिहार, मई 18 -- कटिहार, वरीय संवाददाता मई महीने की तेज धूप और उमस भरी गर्मी ने जिलेवासियों की परेशानी बढ़ा दी है। सोमवार को सुबह से ही आसमान में हल्के बादलों की आवाजाही के बावजूद चिलचिलाती धूप और नमी भरी हवाओं ने लोगों को बेहाल कर दिया। दोपहर के समय सड़कों पर आवाजाही कम रही, जबकि बाजारों और चौक-चौराहों पर भी गर्मी का असर साफ दिखा। दिनभर लोग पसीने और उमस से परेशान रहे। मौसम विभाग के अनुसार जिले में सोमवार को अधिकतम तापमान 32 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं 9 से 19 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से पुरवा हवा चलती रही। हालांकि हवा चलने के बावजूद वातावरण में नमी अधिक रहने से लोगों को राहत नहीं मिल सकी。 यह भी पढ़ें- दिन में तपिश बढ़ी, रात में भी नहीं मिल रही राहतअगले 24 घंटे में रात के तापमान में वृद्धि म...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.