कटिहार, मई 25 -- कटिहार, वरीय संवाददाता जिले में मई की तपिश अब लोगों की दिनचर्या पर भारी पड़ने लगी है। सोमवार को सुबह से ही तेज धूप और उमस भरी गर्मी ने लोगों को बेहाल कर दिया। हालात ऐसे रहे कि सुबह आठ बजे के बाद ही सड़कों पर निकलना मुश्किल महसूस होने लगा। दोपहर तक चिलचिलाती धूप और भारी उमस के कारण बाजारों, चौक-चौराहों और सार्वजनिक स्थलों पर लोगों की आवाजाही अपेक्षाकृत कम रही। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार अगले 24 घंटे तक जिलेवासियों को गर्मी और उमस से राहत मिलने की संभावना नहीं है। यह भी पढ़ें- आंधी-बारिश के बाद भी उमस से बेहाल रहेगा कटिहारतापमान की जानकारी कृषि वैज्ञानिक पंकज कुमार ने बताया कि सोमवार को जिले में अधिकतम तापमान 33 डिग्री सेल्सियस एवं न्यूनतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। हालांकि रात के तापमान में करीब दो ड...