कटिहार, अप्रैल 22 -- कटिहार, वरीय संवाददाता मंगलवार की अहले सुबह से ही सूरज की किरणों ने तेवर दिखाना शुरू कर दिया, जिससे शहरवासियों को दिन चढ़ने से पहले ही गर्मी का अहसास होने लगा। जैसे-जैसे समय बीतता गया, चिलचिलाती धूप और उमस भरी गर्मी ने लोगों की परेशानी और बढ़ा दी। दिन का अधिकतम तापमान 39 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया, जिसने अप्रैल में ही मई-जून जैसी तपिश का एहसास करा दिया।सुबह के समय जहां हल्की राहत की उम्मीद थी, वहीं तेज धूप के साथ उमस ने लोगों को घरों में दुबकने पर मजबूर कर दिया। सड़कों पर दोपहर के समय सन्नाटा पसरा रहा, जबकि जो लोग जरूरी काम से बाहर निकले, वे गर्म हवाओं और पसीने से बेहाल दिखे। यह भी पढ़ें- 24 घंटे में चार डिग्री चढ़कर पारा 40 पार, पछुआ ने झुलसाया खासकर दिहाड़ी मजदूर, रिक्शा चालक और राहगीरों को सबसे अधिक कठिनाइयों का ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.