चिलचिलाती धूप और उमस की गर्मी में भीषण जाम से लोग हुए परेशान
हाजीपुर, जून 1 -- दिन सोमवार, दोपहर का समय, चिलचिलाती धूप, भीषण गर्मी और उमस में भीषण जाम की स्थिति। महुआ गांधी चौक से लेकर बाजार के हर सड़कों पर भीषण जाम बनी रही। जिसके कारण जाम में फंसे कई बाइक सवार तो चक्कर खाकर गिर गए। जाम का कारण यहां गाड़ियों का गुत्थमगुत्थी होना बना। चिलचिलाती धूप में जाम गांधी स्मारक और थाना चौक से शुरू हुआ,जो देखते ही देखते विकराल रूप ले लिया। गांधी चौक पर तो ताजपुर, मुजफ्फरपुर, गोला रोड, पातेपुर रोड, हाजीपुर रोड से आने वाली गाड़ियों की ऐसी गुत्थमगुत्थी हुई कि लोग जहां के तहां ठहर गए। इसी में सूरज की तीखी किरणें की प्रहार हो रही थी। उमस की भीषण गर्मी में लोग पसीने से तरबतर हो रहे थे। सिर पर सूरज की तीखी किरणें और उमस के कारण अधिक पसीने निकल जाने से कई बाइक सवार तो डिहाइड्रेशन के शिकार हो गए और चक्कर खाकर गिर पड़े...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.