रुडकी, सितम्बर 8 -- रुड़की, संवाददाता। मंगलवार को रुड़की में चिलचिलाती धूप ने लोगों को बेहाल कर दिया। सुबह से ही उमस भरी गर्मी ने परेशान किया। दोपहर में धूप तेज होने के साथ गर्मी का असर और बढ़ गया। बाजारों और सड़कों पर भी गर्मी का असर दिखाई दिया। आईआईटी की कृषि-मौसम वेधशाला के मुताबिक मंगलवार को अधिकतम तापमान 34 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। यह सामान्य से 2.3 डिग्री अधिक रहा। वहीं, न्यूनतम तापमान 22.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 1.8 डिग्री कम रहा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...