आदित्यपुर, जून 27 -- चांडिल, संवाददाता। चांडिल थाना क्षेत्र के टाटा-रांची राष्ट्रीय राजमार्ग ( एनएच-33) स्थित चिलगू के पास शुक्रवार रात्रि करीब आठ बजे सब्जी से लदा एक बोलेरो पिकअप वैन अनियंत्रित होकर पलट गया। दुर्घटना में वाहन चालक घायल हो गया। जानकारी के मुताबिक पिकअप वैन बैंगन लेकर रांची से खड़गपुर जा रहा था। इस दौरान चिलगु के पास पिकअप वैन अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गया। सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची तथा मामले की जांच की। चिलगू के पास नए स्थान पर डायवर्सन बनाया गया है। जिस कारण आए दिन दुर्घटना घट रही है। वाहन चालक अरविंद गिरी ने बताया कि वह इस मार्ग पर नियमित रूप से आते-जाते हैं। सड़क का डायवर्सन बदले जाने के कारण वह भ्रमित हो गए। चिलगू मोड़ के पास आए दिन हो रही दुर्घटनाओं के कारण सुरक्षा को लेकर आवश्यक कदम नहीं उठाने पर थान...