आदित्यपुर, नवम्बर 25 -- चांडिल, संवाददाता। चांडिल थाना क्षेत्र के टाटा-रांची हाइवे (एनएच-33) पर चिलगू के पास दो कारों के बीच टक्कर हो गई। सोमवार सुबह करीब आठ बजे हुई घटना में कोई घायल नहीं हुआ। बताया जाता है कि टक्कर इतनी तेज थी कि दोनों कारें सड़क के दोनों छोर पर जा गिरीं। चिलगू के पास स्पीड ब्रेकर ऊंचा होने के कारण आए दिन दुर्घटनाएं हो रही हैं। वहीं, वन वे होने के कारण भी हाइवे पर अक्सर दुर्घटनाएं हो रही हैं। स्थानीय लोगों ने बताया कि दोनों कारें रांची की ओर से जमशेदपुर की ओर जा रही थी। चिलगू के पास स्पीड ब्रेकर को देखकर कार ने अचानक ब्रेक लगाया। इस दौरान पीछे से आ रही दूसरी कार ने आगे वाली कार को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में दोनों कारें बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गयी। सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और घटना जांच की।
हिंदी हि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.