चिलगू में ट्रक ने वैन ने मारी टक्कर, चालक गंभीर
आदित्यपुर, मई 24 -- चांडिल थाना क्षेत्र के टाटा-रांची हाइवे (एनएच-33) स्थित चिलगू के पास सड़क किनारे ट्रक को खड़ा कर ट्रक का शीशा को साफ कर रहे ट्रक के चालक को सामने से मालवाहक 407 वैन ने जोरदार टक्कर मार दिया। जिससे शीशा साफ कर रहे ट्रक का चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना शनिवार की देर रात की है। इधर, घटना के बाद मालवाहक 407 वैन को छोड़कर चालक मौके से फरार हो गया। घटना की जानकारी मिलने के बाद सड़क सुरक्षा मित्र शेखर गांगुली ने एम्बुलेंस की मदद से घायल ट्रक चालक को एमजीएम भेज दिया। ट्रक चालक बिहार के औरंगाबाद का रहने वाला है। घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। शेखर गांगुली ने बताया कि चिलगू के पास एनएचएआई के द्वारा हाइवे को काफी समय से वन वे कर दिया गया है। जिस कारण आये दिन दुर्घटनाएं हो रही है। प्रशासन को ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.