आदित्यपुर, सितम्बर 1 -- चांडिल। टाटा-रांची हाइवे ( एनएच-33) पर सोमवार को दिनभर जाम लगा रहा और गाड़ियां रेंगती रही। जिस कारण यात्रियों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा। चिलगू पुल के पास हाइवे के वन लेन होने के कारण चिलगू मोड़ के पास सुबह से लेकर देर शाम तक एक किलोमीटर तक जाम की स्थिति बनी रही। इस दौरान घर जल्द पहुंचने की होड़ को लेकर वाहन चालकों के बीच लड़ाई की नौबत आ गई थी। कई गाड़ियां दूसरे लेन में चली गईं जिससे जाम को और पेंचीदा बना दिया। पिछले डेढ़ साल से ज्यादा समय से चिलगू पुल के अधूरा रहने से जहां पुल के पास हाईवे को वन वे कर दिया गया है। वही, चिलगू पुल के पास आए दिन सड़क दुर्घटनाओं में लोगों की जान जा रही है। एनएचएआई की इस लापरवाही के कारण लोगों में नाराजगी है। ग्रामीणों का कहना है कि एनएचएआई टोल तो वसूल रही है। लेकिन, हाईवे की हालत बद...