चिलगू : बाइक की चपेट में आकर महिला घायल
आदित्यपुर, जून 21 -- चांडिल। चांडिल थाना क्षेत्र के टाटा-रांची राष्ट्रीय राजमार्ग (एनएच-33) पर स्थित चिलगू के पास सड़क दुर्घटना में महिला मजदूर गंभीर रूप से घायल हो गई। हादसे में बाइक सवार युवक को भी चोटें लगी हैं। घटना शनिवार की सुबह की है। जानकारी के मुताबिक तिरुलडीह थाना क्षेत्र के बाबूडीह-चौका निवासी सोमचांद कुमार अपने एक अन्य साथी के साथ बाइक से जमशेदपुर की ओर जा रहा था। इसी दौरान चिलगू के पास बाइक ने सड़क पार कर रही महिला को धक्का मार दिया। जिससे महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। यह भी पढ़ें- सड़क पार कर रही महिला को बाईक ने मारी ठोकर,घायल
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.