बोकारो, जून 7 -- जैनामोड़, प्रतिनिधि। जरीडीह थाना क्षेत्र के चिलगड्डा पंचायत सचिवालय में बीते 5 जून को स्वास्थ्य सहिया चुनाव के दौरान दो ग्राम सभा में पक्षों के बीच झड़प हुआ था। हंगामे के चलते चुनाव स्थगित कर दिया गया था। दो दिनों से लगातार मामला गहराता देकर शानिवार की देर रात जरीडीह थाने में  एक पक्ष से चिलगड्डा पंचायत के मुखिया संतोष महतो के पुत्र आशीष कुमार एवं दुसरी ओर से मुकेश कुमार महतो के आवेदन पर परस्पर एक- दुसरे के विरुद्ध मामला दर्ज किया गया। दोनों पक्षो ने एक दुसरे पर गाली-ग्लोज व मारपीट करने का आरोप लगाया है। जरीडीह थाना प्रभारी विपिन चन्द्र महतो आवेदन के आधार पर दोनों पक्षो पर मामला दर्ज कर जांच में जुट गयी है। गांव सुकेश कुमार ने मुखिया संतोष महतो व उनके पुत्र आशीष पर सहिया चुनाव के दौरान गाली-गलौज व मारपीट मारपीट का आरोप लगाय...