सराईकेला, अप्रैल 9 -- खरसावां, संवाददाता। खरसावां प्रखंड के चिलकु में ग्रामीणों की एक बैठक हुई। इस बैठक में सर्वसम्मति से आगामी 11 अप्रैल को पांरपरिक विधि विधान के साथ मां शीतला की पूजा-अर्चना करने का निर्णय लिया गया। वहीं शिव शक्ति छऊ नृत्य दल नीचे टोला चिलकु एवं हर हर महादेव छऊ नृत्य दल उपर टोला चिलकु के कलाकारों के साथ ग्रामीणों ने इस वर्ष चैत्र पर्व के अवसर पर आयोजित होने वाले सांस्कुतिक छऊ उत्सव का आयोजन न करने का भी निर्णय लिया। कहा कि सिर्फ विधि विधान के तहत पूजा-अर्चना की जाएगी। इस वर्ष बलि भी नहीं दी जाएगी। बैठक में वार्ड सदस्य शंभू नाथ मंडल, रासबिहारी मंडल, मकरू गागुली, धीरूराज गांगुली, बलभ्रद महतो, बाबुधन कालिंदी, महलाल महतो, राम प्रसाद गोप, विमल गागुली, दीपक नायक, महोन नायक, दिनेश मुंडारी, मुनसी मुंडारी, शिव कुमार सिंहदेव, शाल...