गोड्डा, मई 3 -- पथरगामा, प्रतिनिधि। पथरगामा प्रखंड के चिलकारा बंगाली टोला में नौ दिवसीय श्रीराम कथा का शुभारंभ भक्तिमय वातावरण में हुआ। आयोजन के प्रथम दिन ही बड़ी संख्या में श्रद्धालु कथा श्रवण के लिए जुटे। इससे पूरा क्षेत्र भक्ति और आध्यात्मिक ऊर्जा से सराबोर नजर आया।
कथा का प्रारंभ कथा के प्रथम दिवस पर पूज्य संजय कृष्ण महाराज ने अपने श्रीमुख से भगवान श्रीराम के परम भक्त हनुमान जी के अद्भुत चरित्र का भावपूर्ण वर्णन किया। उन्होंने हनुमान जी की अटूट भक्ति, सेवा और समर्पण की प्रेरणादायक कथा सुनाते हुए कहा कि सच्ची श्रद्धा और निष्ठा से ही प्रभु की कृपा प्राप्त होती है। साथ ही उन्होंने महान संत गोस्वामी तुलसीदास जी के जीवन प्रसंगों के माध्यम से भक्ति, त्याग और राम नाम की महिमा पर विस्तार से प्रकाश डाला।
श्रद्धालुओं की उपस्थिति कथा स्थल पर उ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.