चिलकाना में आवारा कुत्तों का आतंक, दो दर्जन लोग घायल
सहारनपुर, मार्च 23 -- चिलकाना। कस्बे में इन दिनों आवारा कुत्तों का आतंक बढ़ता जा रहा है। गली-मोहल्लों में झुंड में घूम रहे कुत्ते राह चलते लोगों, खासकर बच्चों को निशाना बना रहे हैं। क्षेत्र में भय का माहौल बना हुआ है। हालात यह हैं कि लोग बच्चों को अकेले बाहर भेजने से भी डरने लगे हैं। ग्रामीणों ने बताया कि सात वर्षीय आयुषी घर का सामान लेने बाहर निकली थी, तभी कुत्तों ने उस पर हमला कर उसे घायल कर दिया। परिजन उसे तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सुल्तानपुर ले गए, लेकिन ईद के अवकाश के चलते वैक्सीन नहीं लग पाई। इसके बाद सरसावा में भी वैक्सीन उपलब्ध नहीं होने पर निजी चिकित्सक के यहां इलाज कराना पड़ा। ईद के दिन नवाजिश, अब्दुल रऊफ, जब्बार, सलमान, शहजादी और आयुषी सहित करीब 12 लोग कुत्तों के हमलों का शिकार हुए। स्थानीय लोगों ने नगर पंचायत से आवारा ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.