सहारनपुर, अप्रैल 3 -- चिलकाना। बाला सुंदरी मेले के गेट पर आग लगने से हजारों का सामान जलकर राख हो गया। मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड की टीम ने आग को बुझाकर स्थति पर नियंत्रण किया। चिलकाना में मां बाला सुंदरी का मेला लगा हुआ है जहां पर मंदिर के गेट के बाहर बिजली के खंभे के तारों मे जोरदार स्पार्किंग होकर अचानक खंभे के नीचे फ़्रूट की दुकानों पर आग लगने से अफरातफरी मच गयी। मौके पर मौजूद लोगों ने तुरंत पुलिस को जानकारी दी। मौके पर पहुंची थाना प्रभारी एएसपी सिमरन सिंह ने तुरंत लाइन कटवाकर फायर ब्रिगेड की मदद से आग पर नियंत्रण किया। सादिक पुत्र यासीन और मोहम्मद कादिर ने बताया की रोजमर्रा की तरह वो लोग अपनी अपनी दुकानें बंद कर घर चले गए थे। देर रात पड़ोस के दुकानदार साथी रमेश कश्यप ने उन्हें फोन कर बताया की उनकी दुकानों में आग लग गयी है। उन्होंने आकर...