चिलकहर पीएचसी पर मना कन्या जन्मोत्सव
बलिया, जुलाई 22 -- बलिया। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र चिलकहर में बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ योजना के तहत बुधवार को कन्या जन्मोत्सव कार्यक्रम आयोजित हुआ। इस दौरान नवजात बालिकाओं को बेबी किट, नवजात शिशु के कपड़े, डायपर, मच्छरदानी, मिष्ठान एवं जलपान वितरित किया गया। साथ ही उपस्थित परिवारों को बालिका शिक्षा, स्वास्थ्य, पोषण, सुरक्षा एवं सरकार द्वारा संचालित विभिन्न महिला एवं बाल कल्याण योजनाओं की जानकारी दी गई। इस मौे पर प्रभारी चिकित्सा अधिकारी डॉ. प्रशान्त कुमार , बीसीपीएम मिथलेश कुमार , बीपीएम रिंकू सिंह, डीएमसी अंजली सिंह, जेंडर स्पेशलिस्ट निकिता सिंह, पूनम राजभर व स्टाफ नर्स , एएनएम, आशा, सुमेश कुमार सहित अस्पताल के चिकित्सक एवं स्वास्थ्यकर्मी थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.