चिरौड़ी जा रहे भीम आर्मी के राष्ट्रीय अध्यक्ष को पुलिस ने रोका
मेरठ, जून 7 -- चिरौड़ी गांव जा रहे भीम आर्मी जय भीम संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष मंजीत सिंह नौटियाल को रविवार शाम पुलिस ने दौराला गंगनहर पुल पर रोक लिया। करीब आधा घंटा चली बातचीत और नोकझोंक के बाद पुलिस ने उन्हें आगे जाने की अनुमति नहीं दी और कांवड़ पटरी मार्ग से खतौली की ओर रवाना कर दिया। बता दें कि चिरौड़ी गांव निवासी राष्ट्रीय कबड्डी खिलाड़ी अनुष्का पाल की हत्या के बाद विभिन्न राजनीतिक और सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधि लगातार गांव पहुंचकर परिजनों को सांत्वना दे रहे हैं। इसी क्रम में रविवार को दिल्ली से भीम आर्मी जय भीम संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष मंजीत सिंह नौटियाल अपने समर्थकों के साथ चिरौड़ी गांव जाने के लिए कांवड़ पटरी मार्ग से दौराला क्षेत्र में पहुंचे। दौराला गंगनहर पुल के निकट पुलिस ने उन्हें रोक लिया और आगे बढ़ने से मना कर दिया। इस द...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.