मेरठ, जून 10 -- चिरौड़ी गांव निवासी एक 14 वर्षीय किशोर बुधवार अलसुबह संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गया। परिजनों ने किशोर से वापस न लौटने पर तलाश की, लेकिन किशोर का कोई सुराग नहीं लगा। थाने पहुंचे लापता किशोर के पिता ने पुलिस को जानकारी देते हुए तहरीर दी। थाने पर दी तहरीर में चिरौड़ी निवासी कपिल कुमार ने बताया कि वह खेती करता है और परिवार में पत्नी सोनाली बेटे आर्यन, देवप्रकाश, नमन और बेटी तानिया है। उसका मझला बेटा नमन राष्ट्रीय इंटर कालेज में कक्षा नौ का छात्र है। बुधवार सुबह उसका बेटा नमन सुबह पांच बजे घर से घूमने निकला था, लेकिन दोपहर तक भी वापस नहीं लौटा। तो उसने परिजनों संग लापता बेटे की सभी संभावित स्थान पर तलाश की लेकिन, कोई सुराग नही लगा। पीड़ित पिता ने बताया ने पुलिस से लापता किशोर की बरामदगी की मांग की। इंस्पेक्टर दौराला सुमन...