रांची, जुलाई 22 -- कांके, प्रतिनिधि। चिरौंदी से मदरा मुंडा रिंग रोड तक राष्ट्रीय राजमार्ग की जर्जर स्थिति राहगीरों और वाहन चालकों के लिए परेशानी का कारण बनी हुई है। पाइपलाइन बिछाने के लिए सड़क की खुदाई के बाद समुचित मरम्मत नहीं होने से कई स्थानों पर सड़क धंस गई है और बड़े-बड़े गड्ढे बन गए हैं। बरसात में इन गड्ढों में पानी भर जाने से उनकी गहराई का अंदाजा नहीं लग पाता, जिससे आए दिन छोटी-बड़ी सड़क दुर्घटनाएं हो रही हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि पाइपलाइन निर्माण कार्य पूरा होने के बाद सड़क की मरम्मत केवल खानापूरी बनकर रह गई। भारी वाहनों की आवाजाही से सड़क फिर क्षतिग्रस्त हो गई है। सबसे अधिक परेशानी दोपहिया वाहन चालकों को हो रही है। कई बाइक और स्कूटी चालक गड्ढों में फंसकर गिर चुके हैं। यह भी पढ़ें- Roorki News: शहर की पॉश कॉलोनियों में गड्ढ...