रांची, अप्रैल 28 -- रांची, प्रमुख संवाददाता। मोरहाबादी के चिरौंदी में पेट्रोल पंप के पास मंगलवार की सुबह सात बजे पाइप लाइन के लिए सड़क किनारे खुदाई कर रहा मजूदर मिट्टी के ढेर से दब गया। यह देखकर श्रमिकों और कंपनी के कर्मचारियों के बीच अफरा-तफरी मच गई। काफी मशक्कत के बाद मिट्टी के ढेर में दबे मजदूर को बाहर निकाला गया। इसके बाद उसे बरियातू रोड में एक निजी अस्पताल ले जाया गया, जहां जांच के बाद डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मजदूर के शव की शिनाख्त कांके थाना क्षेत्र के बनहरा गांव के 23 साल के रोहित कुमार के रूप में हुई। यह भी पढ़ें- सड़क दुर्घटना में युवक की मौत, पांच घंटे सड़क जाम इधर, मामले की जानकारी होने के बाद बड़ी संख्या में आसपास में रहने वाले लोग और मृतक के गांव से ग्रामीण पहुंचे गए। टैगोर हिल रोड में चिरौंदी के पास सड़क जाम कर दी। ...