चिरैहा क्रिकेट टूर्नामेंट में अछल्दा, हसनपुरा और खुर्दा की टीमों का जलवा
औरैया, जून 11 -- अछल्दा, संवाददाता। विकासखंड के चिरैहा गांव में चिरैहा क्रिकेट क्लब द्वारा आयोजित क्रिकेट टूर्नामेंट का शुभारंभ ब्लॉक प्रमुख शरद राणा ने फीता काटकर किया। टूर्नामेंट में खेले गए तीन रोमांचक मुकाबलों में हसनपुरा, अछल्दा और खुर्दा की टीमों ने जीत दर्ज की। पहले मैच में हसनपुरा और अछल्दा की टीम आमने-सामने हुईं। पहले बल्लेबाजी करते हुए हसनपुरा ने 107 रन बनाए। जवाब में अछल्दा की टीम 94 रन पर सिमट गई और 13 रन से मुकाबला हार गई। दूसरे मैच में एरवाकटरा ने 117 रन बनाए, लेकिन अछल्दा की टीम ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए 118 रन बनाकर मुकाबला अपने नाम कर लिया। तीसरे मैच में खुर्दा ने 143 रन का मजबूत स्कोर खड़ा किया। जवाब में घसारा की टीम 117 रन ही बना सकी और 26 रन से मैच हार गई। टूर्नामेंट के दौरान खिलाड़ियों और दर्शकों में उत्साह देखने को ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.