गया, मार्च 19 -- खिजरसराय के चिरैली बाजार स्थित नवनिर्मित काली मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा के उपलक्ष्य में गुरुवार को भव्य कलश यात्रा निकाली गई। इसमें करीब पांच हजार श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी, जिनमें लगभग 1500 श्रद्धालु माथे पर कलश लेकर गाजे-बाजे के साथ चिरैली से खिजरसराय बाजार होते हुए केनी फल्गु नदी पहुंचे। वहां आचार्य लक्ष्मी कान्त श्री महाराज जी ने मंत्रोच्चार के बीच कलशों में जल भरवाया। इसके बाद श्रद्धालुओं ने मंदिर परिसर में कलश स्थापित किए। समिति सदस्य शक्ति बाबा ने बताया कि ग्रामवासियों के सहयोग से श्रीराम साव और सुधीर सिंह की अध्यक्षता में प्राण प्रतिष्ठा यज्ञ का आयोजन किया गया है, जो नौ दिनों तक चलेगा। प्रतिदिन कथा, प्रवचन, भक्ति जागरण और भंडारे का आयोजन किया जा रहा है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.